वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 - 26

वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 - 26
Date: 30-01-2026

महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन*

 रानीतराई! स्व.दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। खेल प्रभारी सुश्री भारती गायकवाड़ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर कहा-  खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। खेलना हमारे शारीरिक दक्षता और क्षमता को बढ़ाता है। हमारे हृदय को मजबूत बनाता है, रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और मोटापा को कम करता है। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए उनके द्वारा  खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।खेल प्रभारी सुश्री भारती गायकवाड़ ने खेलों से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के अलावा कई  प्रतियोगी परीक्षाओं में  इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
          महाविद्यालय द्वारा  100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, स्लो साइकलिंग, गोला फेक, लंबी कूद, रिले रेस, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
   
   100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (बालक वर्ग ) में 
डामेश्वर बी ए I सेमेस्टर प्रथम स्थान 
प्रशांत बी एस सी तृतीयसेमेस्टर द्वितीय स्थान पर रहे। 

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता (बालिका वर्ग ) में 
सुमन बी ए III वर्ष प्रथम स्थान 
हीना बी  कॉम III वर्ष द्वितीय स्थान पर रहे। 

200 मीटर दौड प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में 
 प्रशांत बी एस सी III सेमेस्टर प्रथम स्थान 
 डामेशवर  बी ए I सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर  रहे।

200 मीटर दौड प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में 
हीना बी  कॉम III वर्ष प्रथम स्थान
टीमेश्वरी बी कॉम III वर्ष द्वितीय  स्थान पर रहे।

400 मीटर दौड प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में 
प्रशांत बी एस सी तृतीय सेमेस्टर प्रथम 
उमेश बी ए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय

स्लो साइकल (बालक वर्ग )
उमाशंकर  बीएससी तृतीय वर्ष  प्रथम स्थान 
डामेशवर  बी ए प्रथम सेमेस्टर  द्वितीय स्थान पर रहे।

स्लो साइकल (बालिका वर्ग )
मीनाक्षी बी कॉम तृतीय वर्ष प्रथम स्थान पर 
चंचल बी कॉम तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान पर रहे।

रिलेरेस प्रतियोगिता प्रथम स्थान 

सुमन बी ए तृतीय वर्ष 
टीमेश्वरी बी कॉम तृतीय वर्ष 
उमाशंकर बी एस सी तृतीय वर्ष 
डामेश्वर बी ए प्रथम सेमेस्टर 

गोला फेक प्रतियोगिता 
 (बालक वर्ग)
उमाशंकर बी एस सी तृतीय वर्ष प्रथम स्थान 
प्रशांत  बी एससी तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान 
(बालिका वर्ग )
गीतेश्वरी बी एस सी तृतीय वर्ष प्रथम स्थान 
चंचल बी कॉम तृतीय वर्ष  द्वितीय स्थान पर रहे।

लंबी कूद 
(बालक वर्ग)
उमेश प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान 
प्रशांत बी एस सी तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर रहे।

(बालिका वर्ग) 
गीतेश्वरी बी एस सी तृतीय वर्ष प्रथम एवं 
पेमिन  बी ए तृतीय वर्ष ने  द्वितीय स्थान  प्राप्त किया ।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी ,डॉ.रेशमी महेश्वर ,श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन एवं आराधना देवांगन  निर्णायक रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिथि व्याख्याता श्री टिकेश्वर पाटिल, सुश्री शिखा मडरिया,श्री वेणु साहू , डॉ.सुनील, श्री देबीलाल तथा  महाविद्यालय के छात्र छात्राएं तथा ग्रामीण अधिक संख्या में  उपस्थित थे।